पुवांरका। अनादित्य विहार काॅलोनी निवासी अमर सिंह और सचिन के घरों से चोरों ने सोमवार रात नकदी, चांदी के जेवर, गैस सिलिंडर, बर्तन और कपड़े चोरी कर लिए। पीड़ितों ने तहरीर देकर चोरी गया समान बरामद करने की मांग की है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र की अनादित्य विहार काॅलोनी निवासी अमर सिंह गांव झिंझौली में खेती करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने गांव में ही रुक गया था। रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने खिड़की तोड़कर घर से गैस सिलिंडर, बर्तन से भरी बोरी व कपड़े आदि चोरी के लिए। चोरी की घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें तीन चोर हेलमेट लगाए बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं। इसी कालोनी में सचिन के घर भी रात में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंच बनाई। अलमारी का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी व चांदी के आभूषण, कपड़े चोरी कर लिए। इसी दौरान जाग होने पर मां और भाई के शोर मचाने पर चोर सामान लेकर भाग गए।