फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से बढ़ा वाहनों का दबाव, पुलिस ने सख्ती बरती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार अस्थि विसर्जन करने जाने वाले को मिली छूट
विज्ञापन

सरसावा। सरसावा को सोमवार को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है। आवश्यक चीजों की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद हैं। कुछ लोगों ने देर तक दुकान खोलने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती बरती। राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर वाहनों के आवागमन से पुलिस को परेशानी हुई। हरिद्वार अस्थि विसर्जन करने जाने वाले परिजनों को राहत दी गई। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों की कतारें राजमार्ग पर लगी रहीं। कई लोगों को लॉकडाउन की जानकारी नहीं होने पर हरियाणा की ओर से वाहन जैसे ही सरसावा की तरफ पहुंची तो पुलिस ने रोक लिया। हालांकि इस दौरान कुछ चालकों से कहासुनी भी हुई।
प्रभारी निरीक्षक थाना सरसावा अशोक सोलंकी ने संयम रख चालकों को कोरोना के बारे में जागरूक कर समझाया। कुछ लोग ऐसे भी थे जो हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने छूट दी। दोपहर के समय डीआईजी सहारनपुर मंडल उपेंद्र अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार भी गश्त पर रहे। उन्होंने यूपी हरियाणा सीमा पर शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर काफी समय बिताया। अधकिारियों ने शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को हरियाणा से आने वाले वाहनों को रोकने के सख्त आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सफाई पर रहा जोर, बैंक में नजर नहीं आए ग्राहक
सरसावा। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी लगातार सफाई में जुटे रहे तथा कूड़ा उठाने के बाद चूना डालकर क्षेत्र को सैनिटराइज करते रहे। लॉक डाउन के दौरान बैंकों को खोलने की अनुमति थी। हालांकि ग्राहकों की आवाजाही ना के बराबर रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, शिवालिक बैंक, पंजाब सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि पर ग्राहक नदारद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें