फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है हमारी यूपी पुलिस: ड्यूटी के साथ ही बेसहारा लोगों तक पहुंचाया भोजन

विज्ञापन
रेलवे लाइन पर घूम रहे लोगो को भोजन कराते पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ये है यूपी पुलिस: ड्यूटी के साथ बेसहारा लोगों तक पहुंचाया भोजन
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस के चलते देश मेें लॉकडाउन के बीच चिकित्सकों के साथ पुलिस भी दिनरात मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात है। इसके अलावा यूपी पुलिस की दरियादिली ये रही कि बेसहारा और गरीब लोगों की मदद और उनके खाने दाने की व्यवस्था के लिए भी पुलिस दिनभर दौड़ती रही। लोगों के घर खाद्यान्न सामग्री भिजवाई, कई को खाना खिलवाया। लोगों की धन से भी सहायता की।
देवबंद के तीन गांवों के ग्रामीणों ने डायल-100 पर कॉल कर भोजन की गुहार लगाई थी। कोतवाली पुलिस ने अपने वेतन और कोष से आवश्यक खाद्य सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

साखन कलां, लखनौती और साखन खुर्द के असहाय लोगों ने डायल-100 पर फोन कर उनसे भोजन की व्यवस्था की गुहार लगाई थी। जिसके चलते इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई जयवीर सिंह और उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार सहित पुुलिस ने टीम ने अपने वेतन से धन एकत्र कर खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किए। यज्ञदत्त शर्मा ने बताया की पुलिस फंड व वेतन से असहाय 12 परिवारों की मदद की गई है। बताया कि उनके आह्वान पर व्यापारियों ने खाद्य सामग्री के पैकेट बनाकर पुुलिस को दिए हैं। ताकि असहाय लोगों की मदद की जा सके। वहीं, शिक्षक नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ओमपाल धीमान ने दो दिन की पेंशन व उनके बेटे सहायक अध्यापक संजय कुमार ने अपने दो दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है।
बेहट पुलिस ने गरीबों को बांटा राशन
बेहट। कोतवाली पुलिस ने संसारपुर गांव में सड़क किनारे रह रहे लोगों को राशन वितरण किया। गश्त के दौरान इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा एवं एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री की नजर उन लोगों पर पड़ी, तो उन्होंने गाड़ी रुकवाकर उनसे जानकारी की तो उन उन्होंने बताया कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है। इस पर इंस्पेक्टर एवं एसएसआई ने उनके लिए राशन मंगाकर वितरित किया और उनसे अपील की कि अपनी जगह पर रहे और उन्हें अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि उन्हें खाने पीने के सामान की जरूरत पड़े, तो उन्हें सूचना दें, उन्हें सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
डीजी कंट्रोल रूम की सूचना पर की वृद्धा की मदद
सहारनपुर। डीजी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद थाना मंडी क्षेत्र की राघवपुरम निवासी उमा देवी की मदद की। उमा देवी का कहना है कि उसका बेटा साथ नहीं रहता है। उसका राशन खत्म हो गया। थाना मंडी पुलिस ने उमा देवी के घर राशन पहुंचाकर राहत दी।
मैं और मेरी पत्नी कल से भूखे हैं... मदद कीजिए
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ निवासी अखलाक ने डायल 112 को फोन किया और बताया कि मैं और मेरी पत्नी कल से भूखे हैं। उन्हें खाने की बेहद जरूरत है। इसके बाद थाना प्रभारी ने उसे 500 रुपये देने के साथ ही राशन की व्यवस्था कराई। इसके अलावा एक अन्य सूचना पर डायल 112 की लैपर्ड टीम ने एक अन्य युवक के लिए राशन की व्यवस्था की।
गरीबों तक भोजन पहुंचाने की कवायद
सहारनपुर। लॉक डाउन के दौरान शहर में कोई भूखा न रहे। इसके लिए नगर निगम ने असहाय व गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने की कवायद शुरू की है। प्रत्येक वार्ड में 50-50 ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके सामने भूखों मरने की स्थिति है। अभी ढाई हजार पैकेट की व्यवस्था की गई है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग लेकर भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा व श्री राधा स्वामी सत्संग द्वारा हर रोज एक-एक हजार पैकेट व प्रभुजी की रसोई से पांच सौ पैकेट बनवाये जा रहे हैं। मेयर संजीव वालिया ने बताया कि निगम के सभी 80 पार्षदों के माध्यम से फिलहाल हर वार्ड में ऐसे 50-50 लोगों को चिह्नित कराया जा रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में मदद करने के इच्छुक संगठन या लोग मोबाइल नंबर 8477008027पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बेसहारा लोगों के भोजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन
डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम सहारनपुर 0132-2723971
- जिलाधिकारी सहारनपुर 9454417575
- एसडीएम सदर 9454416970
- एसडीएम नकुड़ 9454416973
- एसडीएम बेहट 9454416972
- एसडीएम देवबंद 9454416971
- एसडीएम रामपुर मनिहारान 9454416974

साखन कलां गांव में एक परिवार को राशन देते इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा न अन्य पुलिसकर्मी- फोटो : DEVBAND

बेहट के गांव संसारपुर में झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों को राशन का वितरण करती बेहट पुलिस?- फोटो : SAHARANPUR

राघवपुरम निवासी वृद्धा को राशन देने पहुंची थाना मंडी पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें