फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पति की मौत के 32 घंटे बाद पत्नी ने रोते रोते गम में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। सड़क हादसे में पति की मौत के करीब 32 घंटे बाद उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति की मौत के बाद से वह सदमे में थीं। वह कभी रोतीं तो कभी गुमसुम हो जाती थीं। कहतीं कि उनके बिना जीना बेकार है।
विज्ञापन

बहलोलपुर निवासी केहर सिंह (53) शुक्रवार की शाम करीब चार बजे स्कूटी से खेत से घर लौट रहे थे। गंगोह मार्ग पर स्थित ईंट-भट्ठे के पास तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में केहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

शनिवार की देर शाम केहर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। पति को अंतिम विदाई देने के बाद से ही उनकी पत्नी सुमन लगातार रो रहीं थीं। ग्राम प्रशासक (प्रधान) के पति विनोद कुमार ने बताया कि केहर सिंह ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी मौत से सुमन को गहरा आघात लगा। पति के अंतिम संस्कार के बाद उनकी हालत खराब हो गई। शनिवार की रात करीब दस बजे उनकी माैत हो गई। पति-पत्नी की माैत से बहलोलपुर गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें