सहारनपुर। एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकरण के मामले में अभी तक सहारनपुर क्षेत्र रीजन में तीसरे स्थान पर है। जिले में 19 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
एक दिसंबर से शुरू हुई योजना 28 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। तीन चरणों में जारी योजना के हर चरण में अलग-अलग छूट रखी गई है। इसका मकसद उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाना है, लेकिन योजना में गाजियाबाद जिले के उपभोक्ता रूचि नहीं ले रही है। शुक्रवार की दोपहर तक गाजियाबाद के तीनों खंडों में 4426 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। इसके बाद नोएडा का नंबर आता है। यहां पर मात्र 4057 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है।
पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 25 फीसदी की छूट बकाया बिल राशि को जमा करने पर मिलेगी। दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पूरा भुगतान करने पर 20 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें बकाया बिल भुगतान पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी।
- अभी तक हुए पंजीकरण
क्षेत्रकुल उपभोक्ता-पंजीकृत संख्या
मेरठ-1-19599596
मेरठ-2137613-10198
गाजियाबाद-1-6358265
गाजियाबाद-245866-4190
गाजियाबाद-3-27862171
बुलन्दशहर229471-16013
मुजफ्फरनगर-212689-12398
सहारनपुर19868919273
नोएडा59523-4057
मुरादाबाद-410016-25957
गजरौला-35332121325