फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के लिए गठित हुआ तीसरा मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरा मोर्चा बन गया है। कांग्रेस और सपा नेताओं ने विचार मंथन शुरू कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तीसरे मोर्चे का प्रत्याशी उतारा जाएगा। हालांकि यह बात अलग है कि तीसरे मोर्चे के पास अभी तक जीत के लिए पर्याप्त सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिला पंचायत के कुल 49 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए 25 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। तीसरे मोर्चे में शामिल दलों में कांग्रेस के आठ, सपा के पांच, निर्दलीय सात सदस्य और एक सदस्य भाकियू का है। इन्हें मिलाकर कुल संख्या 21 होती है। तीसरे मोर्चे को अपना अध्यक्ष निर्वाचित कराने के लिए चार सदस्यों की आवश्यकता रहेगी, लेकिन सभी निर्दलीय सदस्यों को अपने पाले में करने और दूसरे दलों से बचाकर रखना भी इनके लिए टेढ़ी खीर है। वैसे तीसरे मोर्चे का गठन बसपा और भाजपा को अध्यक्ष पद कब्जाने से रोकने के उद्देश्य से माना जा रहा है।
इमरान मसूद के घर पर हुई तीसरे मोर्चे की बैठक
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तीसरे मोर्चे की बैठक बृहस्पतिवार को शहर में एक स्थान पर हुई। उसमें पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, सपा नेता सरफराज खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली आदि ने चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया। सपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष तीसरे मोर्चे का ही बनवाया जाएगा। चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई। इस दौरान अनिल टिकरौल, प्रवीन, संदीप चौधरी, एडवोकेट इंतखाब आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें