फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के आचल से बच्चा छीनने का मामला: दबोचा गया तीसरा आरोपी, पूछताछ में खुला चौंकाने वाला राज

Tue, 08 Nov 2022 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मां के आचल से बच्चा छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
मां की गोद से छीना बच्चा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड से मां की आंख में मिट्टी डालकर बच्चा छीनकर दो लाख रुपये में बेचने के मामले में तीसरे आरोपी को भी कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने तीसरे आरोपी विकास टंडन निवासी गांव मिर्जापुर थाना बड़गांव को दिल्ली रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस दो आरोपी ओमपाल और कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह था मामला
खलासी लाइन निवासी हीना पत्नी संतोष कुमार शुक्रवार की रात पौने 12 बजे मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास बैठी थी। तभी, थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी कुलदीप शर्मा वहां पहुंचा और हिना की आंख में मिट्टी डालकर उसकी गोद से सात माह के पुत्र शिवा को छीन लिया था।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी कार में बैठकर विकास के साथ फरार हो गया था। आरोपियों ने बच्चे को थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी राशन डीलर ओमपाल को दो लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने रविवार को कुलदीप और ओमपाल को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किया था।

यह भी पढ़ें: MEERUT: न पिएं तो कैसे जिएं, पिएं तो बिगड़े सेहत, दूसरे दिन भी नहीं थमा गंदा पानी पीकर बीमार पड़ने का सिलसिला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें