फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला स्प्रे छिड़ककर मकान में घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्द मौसम में पुलिस के सक्रिय होने के बावजूद चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हरिलोक कॉलोनी में छत के रास्ते घुसे चोरों ने परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़ककर मकान को खंगाल दिया और नगदी एवं सामान चोरी कर ले गए। बराबर में ही निर्माणाधीन मकान में सो रहे दो मजदूरों के मोबाइल फोन भी चोर उड़ा ले गए। कोतवाली सदर बाजार में घटना की तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गलीरा रोड स्थित हरिलोक कॉलोनी में ज्ञानचंद सोनी परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात उनका एक पुत्र जगमोहन सोनी परिवार के साथ मकान ऊपरी हिस्से में सो रहा था और दूसरा पुत्र किशोर एवं खुद ज्ञानचंद नीचे सोए थे। ज्ञानचंद के मुताबिक रात दो बजे उनकी आंख खुली थी, लेकिन तब तक सबकुछ ठीक था, लेकिन सुबह छह बजे वह सोकर उठे तो परिवार के सदस्यों को चक्कर आने लगे और अलमारियां खुली पड़ी थी व सामान बिखरा पड़ा मिला। यह देखते ही उनके होश फाख्ता हो गए। चोर घर में रखे दो मोबाइल फोन, 20 हजार की नगदी और कुछ कीमती सामान चोरी कर ले जा चुके थे। माना जा रहा है कि चोरों ने परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़ककर वारदात को अंजाम दिया। इसके पश्चात चोर बराबर में स्थित निर्माणाधीन मकान में सो रहे दो मजदूरों के मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गए। ज्ञानचंद की ओर से कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की गई। इसी कॉलोनी में एक माह पूर्व भी एक परिवार पर नशीला स्प्रे छिड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें