लोहानी सराय में लोहे के सामान की दुकान से चोरी करने वाले युवक।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दो दिन में चोरी की दो वारदात हुई, जिसमें चोर सीसीटीवी कैद हुए। उसके बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। लापरवाह पुलिस के सामने चोरों के हौसले बुलंद हैं।
केस एक
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित वसंत विहार निवासी राजेंद्र बाठला के घर 22 अप्रैल को अलमारी की चॉबी बनाने आए दो युवकों ने परिवार को बातों में उलझाकर 20 तोले सोने के जेवरात और 65 हजार की नगदी साफ कर दी।
केस दो
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के लोहानी सराय बाजार में अहकाम खान की लोहे के सामान की सामान से 21 अप्रैल को दो युवकों ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। दोनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए, लेकिन पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
केस तीन
देहात कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुरी कॉलोनी में छह अप्रैल की रात दो व्यक्ति गाय को डिग्गी में डालकर ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ, लेकिन पुलिस आरोपियों को तलाश नहीं पाई है।
केस चार
कोतवाली मंडी क्षेत्र में चिलकाना रोड पर स्थित राजीव कुमार की परचून की दुकान के शटर को चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया था। पास में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गए।
चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, एसपी सिटी
वसंत विहार में चॉबी बनाने के बहाने चोरी करने वाले युवक। फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR
गाय को डिग्गी में डालते चोर। इससे पूर्व इलाके में घूमते हुए भी दिखे थे, जिनके चेहरे सीसीटीवी में क?- फोटो : SAHARANPUR