फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मियों की छुट्टियों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी, ट्रेनें फुल

Tue, 14 Apr 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों में कंफर्म टिकट लेने के लिए मारामारी मची हैं। धार्मिक व पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। मुंबई, जम्मू-कश्मीर जाने वाली नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से परेशान यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं।
विज्ञापन

मई-जून में स्कूलों की छुट्टियों के चलते कई लोग बच्चों के साथ धार्मिक स्थलों के अलावा पहाड़ों में जाने का मन बना रहे हैं। गोल्डन टेंपल, हेमकुंड, बेगमपुरा, शालीमार आदि ट्रेनें फुल होने से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। वेटिंग टिकट वाले कंफर्म होने का इंतजार कर रहे हैं तो कई लोग ट्रेनों में नो रूम होने से मायूस हैं। अधिकांश ट्रेनों के द्वितीय व थर्ड एसी कोच में नो रूम है।
-
गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस
29 मई को स्लीपर कोच में 29, 30 में 23, 31 मई 52, एक जून 37, दो जून 40, तीन जून में 35 वेटिंग रही। थर्ड एसी में 29 मई को 31, 30 मई 45, 31 मई 48, तीन में 43 वेटिंग है। सेकेंड और फर्स्ट एसी में भी वेटिंग है।
विज्ञापन


हेमकुंड एक्सप्रेस
30 मई को स्लीपर कोच में 33, 31 मई 13, एक जून 19, दो जून 15, तीन जून में 13 वेटिंग है। थर्ड एसी में 30 मई को नो रूम, 31 मई को चार वेटिंग है। सेकेंड एसी में भी वेटिंग है।

बेगमपुरा एक्सप्रेस
21 मई को स्लीपर कोच में 27, 22 मई 25, 23 मई 31, 24 मई 37, 25 मई 29 और 26 मई को 24 वेटिंग है। थर्ड, सेकेंड और फर्स्ट एसी में भी वेटिंग है।

शालीमार एक्सप्रेस
29 मई को स्लीपर कोच में 33, 30 मई 60, 31 मई और एक जून को नो रूम, दो जून को 82 वेटिंग है। थर्ड एसी में 29 मई को 37, 30 मई 25, 31 मई 89, एक जून 82, दो जून 68, तीन जून 32 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें