फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचनाक बदला मौसम: तेज आंधी के बाद बारिश-ओलावृष्टि, लोगों ने गर्मी से ली राहत की सांस, पर बागवानों के उड़े होश

Tue, 23 May 2023 10:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP News : सहारनपुर में मंगलवार रात को अचनाक मौसम बदल गया। देहात में तेज आंधी के बाद बारिश हुई और फिर ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। लेकिन, बागवानों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में बारिश के साथ पड़े ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के देहात में मंगलवार की रात तेज आंधी के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं आंधी से बागवानों के होश उड़ गए हैं। आंधी में पहले भी आम की फसल का काफी नुकसान हो चुका है। वहीं, बिजनौर में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे महानगर में तेज हवा चली। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उधर, मिर्जापुर, सरसावा, गंगोह, नकुड़, अंबेहटा, नानौता, तीतरों क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी आई। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। 

बता दें कि पिछले कई दिन से लोग प्रचंड गर्मी से जूझ रहे थे। सरसावा, गंगोह, नानौता और नकुड़ में ओले भी पडे़। इससे मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि आंधी से बागवानों के होश उडे़ हैं। काफी मात्रा में आम की फसल नीचे आ गिरी है। ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में भी रुकेगी, देखने वालों की लगी भीड़

विज्ञापन

महानगर में बाधित रही बिजली, लोग रहे परेशान
विद्युत उप केंद्र पुल खुमरान, जैन बाग से संचालित होने वाले फीडरों में काम होने के चलते महानगर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही शाम को अचानक तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।

यह भी पढ़ें: UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन

मंगलवार को 33 केवी की मुख्य लाइन पर काम होने से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रही। चौक फव्वारा फीडर पर जामा मस्जिद के निकट नई लाइन बनाने के कारण शाम छह बजे से सर्राफा बाजार, रामानंद बाजार, नया बाजार, कायस्थान आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं आई। इसके साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जैनबाग से संचालित 11 केवी धोबीघाट व खाताखेड़ी फीडर से संबंधित सप्लाई स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए जैन कॉलोनी, महावीर कालोनी, खाताखेड़ी, नीलकंठ विहार, सुपर विहार, मोहित विहार, कलसिया रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रही। इतना ही नहीं शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवा चली। जिसके चलते महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें