महानगर में बाधित रही बिजली, लोग रहे परेशान
विद्युत उप केंद्र पुल खुमरान, जैन बाग से संचालित होने वाले फीडरों में काम होने के चलते महानगर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके साथ ही शाम को अचानक तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
यह भी पढ़ें: UPSC Result 2022: शामली में तैनात SDM प्रतीक्षा सिंह की 52वीं रैंक, नायब तहसीलदार हिमांशु का भी IAS के लिए चयन
मंगलवार को 33 केवी की मुख्य लाइन पर काम होने से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रही। चौक फव्वारा फीडर पर जामा मस्जिद के निकट नई लाइन बनाने के कारण शाम छह बजे से सर्राफा बाजार, रामानंद बाजार, नया बाजार, कायस्थान आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं आई। इसके साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जैनबाग से संचालित 11 केवी धोबीघाट व खाताखेड़ी फीडर से संबंधित सप्लाई स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए जैन कॉलोनी, महावीर कालोनी, खाताखेड़ी, नीलकंठ विहार, सुपर विहार, मोहित विहार, कलसिया रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बाधित रही। इतना ही नहीं शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवा चली। जिसके चलते महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बेपटरी रही।