फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ घंटे बिजली रही गुल, 30 हजार की आबादी ने झेली मुसीबत

Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराने शहर के कई इलाकों की बिजली आठ घंटे गुल रही, जिस कारण 30 हजार से अधिक आबादी को मुसीबत झेलनी पड़ी। गर्मी में लोग बेहाल हो गए। इनवर्टर बैटरे भी डाउन हो गए। ऐसे में पूरे दिन लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

चिलकाना रोड स्थित जैन बाग बिजली घर से मोहल्ला वर्धमान कॉलोनी, रायवाला बाजार, मदनपुरी, चाणक्यपुरी, सम्राट विक्रम कॉलोनी, चिलकाना रोड, कृष्णानगर, जैन बाग, खाताखेड़ी, हबीबगढ़, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, मातागढ़ में विद्युत आपूर्ति होती है।
शुक्रवार की सुबह दस बजे से इन इलाकों में बिजली गुल हुई, जो रात आठ बजे तक सुचारु हो सकी। आठ घंटे के कट से लोगों को पूरे दिन गर्मी में बेहाल होना पड़ा। बैटरी और इनवर्टर डाउन होने पर लोग गर्मी से बचने के जतन करते रहे। रात आठ बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जैन बाग बिजली घर पर कार्य चल रहा था। इस वजह से विद्युत सप्लाई बंद की गई थी।
विज्ञापन



बोले लोग, गर्मी से पहले भी करा सकते हैं कार्य
सहारनपुर। आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों में रोष भी देखा गया। श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग निवासी दीपक गुप्ता, वर्धमान कॉलोनी निवासी रामकुमार, गांधी कॉलोनी निवासी राघव का कहना है विद्युत निगम हर वर्ष गर्मी के दिनों में ही मरम्मत कार्य कराता है। गर्मी शुरू होने से पहले सर्दियों में यह कार्य होनी चाहिए। ताकि लोगों को गर्मी में परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

-
वर्जन:
पुरानी वीसीबी मशीन बदलने और केबिल डालने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू हो गई।
आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें