फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर नए साल के जश्न में डूबे रहे लोग

विज्ञापन
नववर्ष पर सजे होटल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नए साल पर खूब हुआ धूम-धड़ाका
विज्ञापन

सहारनपुर। नए साल के स्वागत के लिए शहर के होटलों, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट्स और कुछ सार्वजनिक स्थलों पर लोग जश्न में डूबे रहे। घंटाघर चौक, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला और देहरादून रोड पर नववर्ष पर हुए आयोजनों में युवाओं ने नाचते झूमते और मनोरंजक खेलों में शामिल होकर जश्न मनाया।
पुलिस के पहरे के बावजूद ज्यादातर युवा और किशोर देर रात दुपहिया और अन्य वाहनों में दोस्तों और परिचितों के साथ नए साल के जश्न के लिए सड़कों पर निकले। कुछ ने स्ट्रीट फूड का आनंद लिया तो कुछ युवाओं ने दोस्तों संग होटलों और बार में जमकर लुत्फ उठाया। इस जश्न में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी नए साल के लिए खरीदारी करने के साथ डांस पार्टियों में नए पुराने गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन

नए साल की मस्ती के बीच घंटाघर चौक से लेकर अन्य स्थलों पर पुलिस टीमों का पहरा रहा। नशे में मिले कुछ युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया जबकि कुछ का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराकर जांच की गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने अफसरों के साथ पहुंचकर शहर के कई हिस्सों में नए साल के जश्न में शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर थिरके
अधिकतर कार्यक्रमों में सपना चौधरी के हरियाणवी गीतों के साथ पंजाबी गीतों पर डांस किया गया। गजबण पानी वाली..., दो घूंट पिला दे..., बाला ओ बाला..., तेरी आंखों का यो काजल..., आदि गीतों पर हर ओर युवा थिरकते दिखे। अधिकांश होटल, पार्टी प्लेस, रेस्टोरेंट फुल नजर आए। कुछ युवा जाम के साथ डांस करने में मस्त रहे।
पार्किंग को लेकर उलझे
शहर के रेलवे रोड और दिल्ली रोड पर कुछ होटलों के बाहर पार्किंग को लेकर लोग उलझते रहे। पुलिस की टीमों और गार्डों ने युवाओं को शांत किया। रास्ते में कुछ जगहों पर जाम की समस्या भी रही।
एडवांस में की थी पार्टी की बुकिंग
टेबल लंच और डांस पार्टी के लिए अधिकतर युवाओं और सामाजिक संस्थाओं की ओर से एडवांस में होटलों की बुकिंग की गई थी। बार के बाहर ही ज्यादा नशे में रहने वालों को पकड़ने की चेतावनी और पुलिस की चेकिंग के डर से होटल संचालक अपने कार्यक्रमों को जाहिर करने से बचते रहे।
विज्ञापन

सुबह पूजन से करेंगे शुरुआत
पद्मश्री भारत भूषण, महंत कौशलेंद्र स्वामी सहित अन्य लोगों ने कहा कि वैसे तो हिंदू रीति के अनुसार नववर्ष का यह समय नहीं है। मगर पूजन के साथ ही बुधवार के दिन की शुरुआत करेंगे।

नववर्ष पर अंबाला रोड पर एक होटल में मस्ती करते लोग।- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित होटल में नववर्ष का जश्न मनाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

नववर्ष पर सजे रेस्ट्रोरेंट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें