फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर दूसरे दिन भी रही मारामारी

विज्ञापन
चमारीखेड़ा में टोल पर लगी वाहनों की लाइन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर फास्टैग की अनिवार्यता के बाद दूसरे दिन भी बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों और टोलकर्मियों के बीच दुगना टोल वसूलने को लेकर नोकझोंक होती रही। इसके चलते दिन में कई बार टोल पर लगी लाइनों में फास्टैग वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

चमारीखेड़ा स्थित टोल प्लाजा पर जब फास्टैग व्यवस्था अनिवार्य होने के बाद वाहन चालकों की सुविधा की स्थिति का जायजा लिया गया तो देखा कि कैश में भुगतान करने वालों की वजह से फास्टैग वालों को लाइनों में लगकर समय खराब करना पड़ा। बता दें कि कैश में भुगतान करने पर अब टोल प्लाजा पर दुगनी फीस भरनी पड़ रही है। इसे लेकर वाहन चालकों द्वारा आनाकानी करने पर टोलकर्मियों के साथ उनकी नोक झोंक दिन भर चलती रही। इसके चलते कई बार एक एक वाहन को निकलने में समय लगा। चमारीखेड़ा टोल प्लाजा की एक तरफ की आठ लेन में हालांकि एक लेन अब भी कैश के लिए रखी गई है, लेकिन कैश वाले किसी भी लेन में घुस जाते हैं।
अंबाला के बराडा जा रहे मित्तरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें फास्टैग के बावजूद आठ मिनट तक टोल पर इंतजार करना पड़ा। देहरादून की जीएमएस रोड निवासी दीपक सक्सेना ने बताया कि उन्हें यमुनानगर जाना था, टोल पर काफी समय बरबाद हुआ, जबकि गाड़ी पर फास्टैग लगा था। हरिद्वार जा रहे नकुड़ क्षेत्र के रणदेवा निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि वे छह मिनट से यहां फंसे हैं। सहारनपुर की सनसिटी ग्रांड कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह पत्नी संग देहरादून जा रहे हैं, फास्टैग वाली लेन में कार लगाई, लेकिन इसमें भी कैश वाले जद्दोजहद करते दिखे।
विज्ञापन

उधर टोल प्लाजा के प्रबंधक मोहम्मद समीर ने बताया कि उन्होंने दर्जन भर कर्मचारी लेन में केवल इसलिए लगा रखे हैं कि वे कैश वाले वाहनों के चालकों को जाकर शासन की गाइन लाइन समझा सकें। बावजूद इसके कुछ लोग बिल्कुल भी समझने को तैयार नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले पचास फीसदी वाहन फास्टैग और इतने ही कैश के जा रहे थे, लेकिन अब फास्टैग वालों की संख्या बढ़ कर 75 फीसदी हो गई है। उम्मीद है धीरे धीरे यह बढ़ कर 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

चमारीखेड़ा टोल पर ट्रक चालक को समझाते टोल प्रबंधक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें