फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में नहीं ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड, मुख्य चौराहों पर जाम से हर कोई हलकान

विज्ञापन
पड़ताल की फोटो - सहारनपुर के अंबाला रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। महानगर में ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड नहीं होना आए दिन जाम का कारण बन रहा है। कोर्ट रोड, अंबाला रोड, दिल्ली रोड, नेहरू मार्केट आदि स्थानों पर जाम लगने से स्थिति बेहाल है। दिन के समय जाम लगने से कई बार स्कूल छात्र भी इसमें फंस जाते हैं। आमजन की मांग है कि ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड का स्थान निर्धारित होना चाहिए।
हरपाल वर्मा ने महानगर में ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड की समस्या मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए भेजी थी। समस्या को 20 फरवरी के अंक में प्रकाशित करने के बाद टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इस दौरान लोगों ने बताया की स्मार्ट सिटी होने के बाद भी न ऑटो स्टैंड बन सका है। न ही ई-रिक्शा स्टैंड। ऑटो और ई-रिक्शा चालक कहीं भी वाहन रोकर सवारी को उतारने और बैठाने लग जाते हैं। सबसे खराब स्थिति घंटाघर की है। वहां पर खादी आश्रम के पास ही ऑटो खड़े रहते हैं। इससे नेहरू मार्केट से कोर्ट रोड जाने वाले वाहनों को जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

- बोले आमजन
- हरपाल वर्मा का कहना है कि स्मार्ट सिटी बनने के बाद भी कोई ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड नहीं बन सका है। इसके चलते मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
- अनुज गुप्ता ने बताया कि महानगर के अंबाला रोड पर ई- रिक्शा और ऑटो के सड़क पर खड़े होने के कारण जाम लग जाता है। इसमें कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है। इससे निपटने के उपाय होने चाहिए।

- सनी विजय का कहना है कि घंटाघर से लेकर देहरादून रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर ऑटो ई-रिक्शा के सड़क पर खड़े होने के चलते सड़क पर भीड़ रहती है। इससे वाहन जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

- विजय जैन ने बताया कि सहारनपुर के घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर और खादी आश्रम के बाहर ई -रिक्शा और ऑटो सवारी के लिए खड़े रहते हैं। इससे चौक पर जाम सा लगा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें