फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक के दो शोरूम में चोरी, बाइक, नगदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेहट। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बाइक के दो शोरूम में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां से एक बाइक, दो बैटरे, 90 हजार रुपये की नकदी व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर लिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में चोरों ने गांव फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर स्थित गांव चोहड़पुर कलां निवासी अनिल चौहान के बाइक शोरूम का शटर उखाड़कर डेढ़ लाख रुपये की कीमत की पल्सर बाइक व सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी कर लिया। दूसरी घटना में चोरों ने कस्बे के आनंद बाग के पास स्थित सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के कृष्ण कुंज कॉलोनी निवासी अवनीश सैनी के बाइक शोरूम में नकब लगाकर दो बैटरे व 90 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें