फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्स विभाग की जोनल व्यवस्था फिलहाल खत्म, निगम में ही होंगे काम

Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं होने के चलते नगर निगम ने फिलहाल टैक्स विभाग की जोनल व्यवस्था खत्म कर दी है। यानी अब टैक्स के बिल जारी करने से लेकर जमा करने तक के सभी कार्य नगर निगम स्थित पुराने कार्यालय से ही संचालित होंगे।
विज्ञापन

नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने जोनल व्यवस्था लागू की हुई है। नुमाइश कैंप, हकीकतनगर और दिल्ली रोड स्थित मनोहरपुर में जोनल ऑफिस बनाए हुए हैं। जोनल व्यवस्था लागू होने के बाद नागरिकों की सहूलियत बढ़ने की बजाय समस्या हुई है। जोनल ऑफिसों में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने और अधिकारियों के नहीं बैठने की वजह से उन्हें भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस समय एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है, जिसमें नागरिक एकमुश्त टैक्स जमा कराकर छूट का लाभ ले सकते हैं।
मार्च आने वाला है। ऐसे में नगर निगम को बीते वर्ष से भी अधिक पिछड़ने का डर है। इसी वजह से नगर निगम ने एकमुश्त समाधान योजना चलने तक टैक्स अनुभाग की जोनल व्यवस्था खत्म कर दी है। टैक्स अनुभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, जो अभी तक जोनल ऑफिसों में बैठते थे उन्हें भी नगर निगम से ही काम संचालित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

टैक्स वसूली बढ़ाने और नागरिकों की सुविधा के लिए फिलहाल टैक्स अनुभाग की व्यवस्था जोनल कार्यालयों से हटाकर मुख्य कार्यालय नगर निगम में कर दी गई है। एकमुश्त समाधान योजना चलने तक सभी अधिकारी और कर्मचारी नगर निगम स्थित मुख्य कार्यालय से ही काम करेंगे।
विज्ञापन

-श्रुति माहेश्वरी, कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें