फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग बेचने के बहाने घस में घुसे युवकों ने युवती से कुंडल झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। ग्रह, राशि के नग बेचने के बहाने घर में घुस कर युवती के कानों के कुंडल छीन कर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी पिटाई करने के बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर गुर्जर में बाइक सवार तीन युवक गांव में डोर टू डोर घूमकर लोगों से राशि के नग बनवाने की अपील कर रहे थे। इसी बीच ये तीनों गांव के ही मेहर सिंह के घर में घुस गये और उसकी लड़की से नग बनवाने की जिद करने लगे। आरोप है कि युवती ने घर में अन्य परिजनों के न होने का बहाना कर साफ इंकार कर दिया और उन्हें वहां से चले जाने को कहा। इस पर आरोपितों ने मौका देख कर युवती के कानों के कुंडल झपट लिए और बाइक पर बैठ कर गांव ठोल्ला फतेहचन्दपुर की ओर भाग खड़े हुए। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण बाइक सवारों के पीछे अपने वाहनों से दौड़ पडे़। तीनों युवकों को रास्ते में ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों की जमकर धुनाई की। ग्रामीणों ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से चार जोड़ी कुंडल, 9 हजार रुपये नकद व तीन आईफोन मोबाइल मिले। ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। तीतरो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस को ग्रामीणों ने तीन युवकों को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें