फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर-लखनौती मार्ग पर गड्ढे भरने का काम शुरू

विज्ञापन
गंगोह में खस्ताहाल घोषित स्टेट हाईवे को दुरूस्त करते मजदूर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। हाल ही में घोषित हुए दौलतपुर घाट से लेकर मंगलौर तक स्टेट हाईवे की हालत खराब होने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। उक्त हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने दौलतपुर घाट से शकरपुर, लखनौती गंगोह होते हुए नानौता, देवबंद, मंगलौर तक रोड को स्टेट हाईवे में परिवर्तित कराया है। यह रोड हरियाणा, यूपी, दिल्ली हिमाचल, उत्तराखंड आदि राज्यों को जोड़ता है। इसी कारण से इस रोड को सरकार ने स्टेट हाईवे में परिवर्तित कर दिया है। जिससे रोड का चौड़ीकरण आदि हो सके, लेकिन इस रोड की हालत इतनी खराब थी कि दौलतपुर से लखनौती तक मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे थे। इनसे गुजरने में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह, अरविंद चौधरी, कय्यूम, सलीम, कुलदीप, सतीश आदि समेत ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें