फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Women with children. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में  अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार लौट रही गर्भवती महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा हो गई। उसने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही आननफानन में महिला को ट्रेन से उतारकर ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


महिला वार्ड में मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बिहार के कैमूल भगूर जिले के रहने वाले मुनव्वर अली अमृतसर के सुल्तान पिंड में हेयर कटिंग सैलून चलाता हैं।

उसके साथ पत्नी सोनी बेगम और दो बच्चे भी रहते हैं। सोनी बेगम तीसरी बार गर्भवती थी, जिसे नौवां महीना चल रहा था। डिलीवरी के लिए मुनव्वर पत्नी सोनी को बिहार लेकर जा रहा था। वह अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे।
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही ट्रेन सहारनपुर के पास पहुंची तो सोनी को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। दर्द बढ़ता देख कोच में सफर कर रहे लोगों ने तुरंत इंसानियत दिखाते हुए एक पूरी सीट सोनी के लिए छोड़ दी।

कोच में सवार कुछ महिलाओं ने सोनी की पीड़ा को समझते हुए उसे सहयोग किया। कुछ ही देर बाद सोनी ने ट्रेन में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद ट्रेन के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकते ही जीआरपी और आरपीएफ को इसका पता चला।

उन्होंने तुरंत ई-रिक्शा कर मां और बेटी को जिला अस्पताल भेजा। वहां महिला वार्ड में दोनों को भर्ती कर लिया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। मुनव्वर ने ट्रेन में इंसानियत दिखाने वाले यात्रियों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें