फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के आदर्शों पर चलकर ही होगा समाज का भला

विज्ञापन
संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती पर गढ़ी मलूक में निकली शोभा यात्रा में भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संत रविदास के आदर्शों को अपनाकर होगा समाज का कल्याण
विज्ञापन

सहारनपुर। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर शहर में कार्यक्रमों की धूम रही। ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता यशपाल सिंह ने कहा कि संत रविदास के बताए रास्तों पर चलकर ही समाज का भला होगा। इस दौरान दिलीप कुमार, मनोज कुमारक, हर्षित, मुकंद लाल, म प्रकाश, निधि मौजूद रहे।
वही, जेजेपुरम स्थित मंदिर में जागृति फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में राजेश कुमार ने कहा कि संत रविदास ने जात-पात के भेदभाव को मिटाने का काम किया। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान खुशी, सुमित्रा देवी, निधि, सविता, पुष्पा देवी, मंजू देवी, रेणुका, उपस्थित रहे। गढ़ीमलूक में महापौर संजीव वालिया और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने संत रविदास के चित्र के सम्मुख श्रद्घासुमन अर्पित किए। महापौर और पूर्व विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने हमें सामाजिक समरता और एकता का संदेश दिया है। इसके अलावा महापौर व पूर्व विधायक ने बामियानबुद्घ विहार और पुुरानी चुंगी स्थित कार्यक्रम में शामिल होकर संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान विजय माहेश्वरी, किशोर शर्मा, योग चुग, प्रवीण छाबड़ा, राजकुमार, विजय गुप्ता, पिंकी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जंधेड़ा, पहांसु, शेरपुर, मियानगी, चकवाली, उमरी कला, अंबहेटा चांद, मीरपुर, मोहनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें भाजपा विधायक देवेंद्र निम मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उधर, सपा व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग के कैंप कार्यालय पर संत रविदास की जयंती मनाई गई। विधायक संजय गर्ग ने कहां की संत शिरोमणि रविदास ने समता, बंधुत्व, सौहार्द और ऊंच-नीच के विरोध की विचारधारा को सशक्त किया। उन्होंने कर्मकांड और अंधविश्वासों का विरोध किया। मोहम्मद आजम शाह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने अपना कोई पंथ स्थापित नहीं किया, लेकिन उनके अनुयायी पूरे देश में है। इस दौरान महामंत्री गुलशन कपूर, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, हरपाल वर्मा, शाहनवाज चांद मौजूद रहे। इनके अलावा सीनियर सिटीजल वेलफेयर सोसायटी द्वारा दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में कार्यकम का आयोजन किया। संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि संतों ने मानव के उद्घार के लिए समय-समय पर जन्म लिया है। संत रविदास ने भी समाज को नई दिशा दी है। इस दौरान अध्यक्ष आरके जैन, सुरेंद्र लूथरा, सरोज गोयल, आरसी शर्मा, मनोज सिंघल, जेपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें