सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज मतगणना होगी, जिसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रत्येक ब्लाक स्तर की मतगणना के लिए अलग अलग स्थल बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के कुल 13402 पद हैं, जिन पर 22717 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। कुल 271 टेबलों पर 1355 कर्मचारी मतगणना कार्य में लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोविड की नेगेटिव जांच रिपोर्ट देखकर ही मतगणना स्थल पर जाने दिया जाएगा।
रविवार को सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए सभी मतगणना कक्षों में सीसी टीवी कैमरे लगे होंगे। एक टेबल पर पांच मतगणना कर्मचारी रहेंगे। मतगणना स्थल पर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। सभी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। मतगणना स्थलों पर बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
रिपोर्ट नहीं लाए तो होगी मौके पर एंटीजन जांच
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। मतगणना एजेंट को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करने दिया जाएगा। यदि किसी मतगणना एजेंट ने अपनी कोविड जांच नहीं कराई है या फिर वह उसे लेकर नहीं आया तो उसकी तत्काल मौके पर ही एंटीजन जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के नेगेटिव आने पर ही मतगणना स्थल पर आने दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर ही मेडिकल की पूरी टीम भी मौजूद रहेगी।
11 मजिस्ट्रेट रखेंगे कानून व्यवस्था पर नजर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतगणना के लिए विकासखंड वार मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट मतगणना और कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरणों पर नजर रखेंगे।
ब्लाक साढ़ौली कदीम में तहसीलदार कमलेश कुमार, मुजफ्फराबाद में एसडीएम दीप्तिदेव यादव, सरसावा में न्यायिक तहसीलदार आशुतोष, नकुड़ में तहसीलदार देवेंद्र सिंह, गंगोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल और नानौता में एसडीएम एसएन शर्मा को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। रामपुर मनिहारान में तहसीलदार नितिन राजपूत, नागल में तहसीलदार हर्ष चावला, देवबंद में एसडीएम राकेश कुमार, बलियाखेडी में तहसीलदार गोपेश तिवारी और पुंवारका में एसडीएम अनिल कुमार सिंह तैनात रहेंगे।
पदनाम ------ पदों की संख्या -- कुल प्रत्याशी
ग्राम पंचायत प्रधान --- 884 --------- 6329
ग्राम पंचायत सदस्य -- 11,262 ------- 10965
क्षेत्र पंचायत सदस्य ---- 1207 -------- 4886
जिला पंचायत सदस्य --- 49 --------- 537
योग -------------------- 13402 ------- 22717
जनपद में ये रहेंगे मतगणना स्थल
विकास खंड ---------------- मतगणना स्थल
साढ़ौली कदीम ----------- पब्लिक इंटर कालेज, साढौली कदीम
मुजफ्फराबाद ------------ वैदिक इंटर कालेज, मुजफ्फराबाद
सरसावा ------------------- डीसी जैन इंटर कालेज, सरसावा
नकुड़ ---------------------- केएलजीएम कॉलेज, नकुड
गंगोह --------------------- एचआर इंटर कालेज गंगोह
नानौता ------------------- रामकृष्ण इंटर कालेज, नानौता
रामपुर मनिहारान ------ गोचर कृषि डिग्री कालेज, रामपुर मनिहारान
नागल ------------------- जनता इंटर कालेज, नागल
देवबंद ----------------- गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कालेज, देवबंद
बलियाखेडी ----------- जेवी जैन इंटर कालेज, चिलकाना रोड, सहारनपुर
पुंवारका --------------- ड्रीम्स कालेज, जनता रोड, सहारनपुर
यह रहेगी मतगणना की व्यवस्था
ब्लाक ---------- न्याय पंचायत --- ग्राम पंचायत --- टेबिल
रामपुर मनिहारान --- 07 ------------- 54 ------------- 16
सढौली कदीम ------- 12 ------------- 84 -------------- 29
देवबंद ---------------- 09 ------------- 64 -------------- 22
नानौता --------------- 06 ------------- 56 -------------- 16
मुजफ्फराबाद --------16--------------- 98 -------------- 42
सरसावा -------------- 12 ------------- 103 ------------- 24
नकुड़ -----------------10 ----------------85 ------------- 22
पुंवारका -------------- 12 --------------- 93 ------------ 22
गंगोह ---------------- 10 --------------- 98 ------------- 30
बलियाखेडी ---------- 10 --------------- 75 ------------- 22
नागल --------------- 09 --------------- 74 ------------- 26
योग ---------------- 113 ------------- 884 --------------271