फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
गौशाला रोड़ पर पुराने मकान का छज्जा गिरा व्यक्ति की मौत के बाद जांच करने पहुंचे नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गऊशाला रोड पर जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। नगरायुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के अरबी मदरसा क्षेत्र निवासी नूर हसन (70) रेहड़ा चलाते थे। वह गऊशाला रोड पर एक जर्जर मकान के नीचे अपना रेहड़ा खड़ा करते थे। इस मकान में कोई नहीं रहता है। रविवार की देर रात भी नूर हसन रेहड़ा खड़ा करने गए थे। उसी दौरान मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। नूर हसन मलबे में दब गए। लोगों ने नूर हसन को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र साहिल ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने बुजुर्ग के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। सोमवार को इस मामले में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और जर्जर मकान की स्थिति देखी।

गौशाला रोड़ पर पुराने मकान का छज्जा गिरा व्यक्ति की मौत के बाद जांच करने पहुंचे नगर आयुक्त जमा क्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें