सहारनपुर में आवास विकास व्यापार संघ की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में झंडा यात्रा निकाली गई। रविवार शाम निकाली गई यात्रा में सबसे आगे वाहन पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे।
उनके पीछे 51 फुट लंबे राष्ट्र ध्वज को युवा अपने कंधों पर उठाए चल रहे थे। इस बीच देशभक्ति के जोश पूर्ण नारों से वातावरण पूर्णतया भक्तिमय बना था। युवक स्कूटर और मोटर साइकिलों पर तिरंगा लिए चल रहे थे।
यात्रा का शुभारंभ आवास विकास स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के निकट से हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा जैन कॉलेज रोड, कोर्ट रोड से होते हुए घंटाघर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में प्रमुख रूप से आवास विकास व्यापार संघ के अध्यक्ष सुभाष सैनी, विजेंद्र जंधेडी, हेमंत अरोड़ा, रविंद्र शर्मा, प्रदीप पंवार, नरेश रावत, मनोज कपूर, चौधरी भगत सिंह, नवाब गुर्जर, शीशपाल जंधेड़ी, गौतम, अरुण गुप्ता, राहुल गांधी, अखिल वत्स, पदम सिंह, कुलदीप पुंडीर, विजेंद्र, टिंकू, मनीष, अंकित आदि मौजूद रहे।