फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विश्वविद्यालय में जलभराव से कुलपति आवास हुआ जलमग्न

Sun, 25 May 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बारिश से मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय कुलपति आवास के चारो तरफ भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
पुंवारका। छुटमलपुर। रात से जारी बारिश में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में जल भराव हो गया। लगातार हो रही बारिश से कुलपति और कुल सचिव आवास के चारों तरफ करीब एक फुट तक पानी भर गया। जलभराव से कुलपति वाई विमला व कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार आधी रात से मौसम ने करवट बदली तथा हवा के साथ बारिश शुरु हो गई जो कि रविवार दोपहर तक जारी रही। सीजन की पहली बारिश ने ही विश्वविद्यालय में हुए विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। इतना पानी जमा होने से नवनिर्मित बिल्डिंग व सड़कों को नुकसान पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
गत वर्ष भी बरसात में भी इसी जगह पर जल भराव हुआ था लेकिन एक साल बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बरसात के मौसम में आगे बारिश और अधिक होगी और जलभराव से नवनिर्मित भवनों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। सीजन की पहली बारिश ने विश्वविद्यालय में जल निकासी की व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

उधर, छुटमलपुर क्षेत्र के गांव नानका की अंसारियान बस्ती में बारिश के बाद तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में भर गया। यही स्थिति मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव दतौली मुगल में हुई। यहां भी निकासी न होने से अनुसूचित समाज के लोगों के घरों में पानी घुस गया।
इससे ग्रामीणों का गृहस्थी का सामान पानी में भीगने से खराब हो गया। रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाइवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बने गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें