फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
सहारनपुर में हेलिकोप्टर से कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करते डीएम एसएसपी
विज्ञापन
शिवरात्रि पर सुबह से ही शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़
विज्ञापन

शाम के समय शुभ मुर्हूत में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर हर तरफ भोले बाबा के जयकारों की गूंज रही। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम के समय शुभ मुहूर्त में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शिवरात्रि पर सुबह सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर सहित जिले भर के मंदिरों चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। लोगों ने भगवान शंकर को बेलपत्र, धतूरा, भांग, मिष्ठान चढ़ाया। इसके साथ ही दूध, दही, घी, शक्कर और गंगाजल से पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद जलाभिषेक भी किया गया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक के साथ महाभिषेक कर शिव परिवार की आरती उतारी। भगवान शंकर क जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

-
श्रद्धालुओं ने रखा उपवास
शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। शाम को मंदिरों में पहुंचकर श्री शिव परिवार की पूजा अर्चना की। भगवान शंकर के समक्ष दीपक और धूप जलाई व आरती उतारने के बाद व्रत खोला।

सुरक्षा घेरा रहा कड़ा
शिवालयों में सुरक्षा घेरा कड़ा रहा। प्रमुख शिवालयों में सीसीटीवी से भी नजर रखी। इसके अलावा आरएएफ, सीआपीएफ, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने शिवालयों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सहारनपुर में हेलिकोप्टर से कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करते डीएम एसएसपी

सहारनपुर में हेलिकोप्टर से कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करते डीएम एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें