फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने धमाल मचाया

Tue, 09 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

 
सोमवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार खेमका, सचिव दिग्विजय गुप्ता और सदस्य पंकज बंसल ने संयुक्त रूप से किया। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा डॉ. अमिता अग्रवाल के निर्देशन में सर्वप्रथम छात्राओं ने नटराज की स्तुति प्रस्तुत की। 2014-15 में स्नातक और स्नातकोत्तर में अधिकतम अंक हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमें बीए में नौशीन और बीकॉम में हुमेरा खान को पुरस्कृत किया गया।

स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली अंग्रेजी की छात्रा जिक्रा बर्नी, हिंदी में चयनिका, संस्कृत में चीनू, अर्थशास्त्र में अनामिका, राजनीति विज्ञान में प्रतिभा, समाजशास्त्र में गुलफशा, गृह विज्ञान में सपना और ड्राइंग-पेंटिंग में समीना पुरस्कृत हुई। एनसीसी में अंजलि, एनएसस में आलिया, निशात, रेंजर में राखी, प्रिया, खेलकूद में रितु, आरती, चीनू, वाद-विवाद में दिशा, दिव्या को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


छात्रा उस्सा, नेहा, सारिका, सरिता ने नृत्य ललित बसंत की प्रस्तुति से समां बांधा। इसके बाद प्राचार्य डॉ. मधु जैन ने कॉलेज रिपोर्ट प्रस्तुत की। काजल और शिप्रा द्वारा अपलम चपलम नृत्य एवं सना, माजदा, फरहीन, दीपिका, बेनिका, स्वाति, प्रियांशी, कोमल और रश्मि द्वारा प्रस्तुत होली गीत ने वातावरण को पूरी तरह बसंत के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में कॉमर्स ग्रुप की काजल, काजोल, कीर्ति, शिप्रा, शीतल, प्रीति, गीताजंलि एवं हॉस्टल ग्रुप की प्रीति, शिवानी, स्वाति, सुजाता, सना, सोनिया ने समूह नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी।

संचालन डॉ. अमिता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पद्मजा अमित, डॉ. स्वर्ण सकूजा, डॉ. लता गर्ग, डॉ. शारदा शर्मा, डॉ. मंजू भार्गव, डॉ. शकुंतला, डॉ. सुरेंद्र कौर, डॉ. निशा शुक्ला, डॉ. सुमेधा नीरज, डॉ. रश्मि भारद्वाज, डॉ. गुंजन त्रिपाठी, डॉ. उमा जैन, डॉ. जया, डॉ. अलका महाजन, डॉ. सीमा, डॉ. सुनीता, डॉ. अनुपम बंसल, डॉ. निर्मला, डॉ. पंकज छाबड़ा, डॉ. रीता, अनुपम गुप्ता, डॉ. रत्ना, डॉ. पूजा सिंहा, सुनीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें