फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्यालय से निष्कासन के बाद तनाव में है छात्रा, परिजनों ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। एक विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा का सड़क पर चिपके पाकिस्तान के झंडा उठाने के प्रयास का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर उठे विवाद के बाद छात्रा को स्कूल से निष्कासित किया था। इसके बाद से छात्रा की मानसिक स्थिति अस्थिर हो गई है। परिवार का कहना है कि उसकी बात बिना सुने ही उसे दोषी ठहराया जा रहा है।
पिता ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद बेटी ने रोते हुए उन्हें फोन किया था। कहा कि वह उसे सड़क पर चिपके हरे झंडे को अपने धर्म का झंडा समझ लिया था। वह पाकिस्तान के झंडे को पहचान नहीं पाई, उससे गलती से हुआ। जब उसने देखा कि वह पाकिस्तान का झंडा है तो वह उस पर लात मारकर वहां से वापस आ गई थी। पिता का यह भी कहना है कि उनका बैकग्राउंड आर्मी फैमिली से है। उनकी चार पीढ़ियां आर्मी से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनकी बेटी हमेशा से देशभक्ति के कार्यक्रम में भाग लेती आई है और मेडल भी जीते हैं। बेटी भी लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर देश सेवा करना चाहती है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को निष्कासित करते हुए आंतरिक जांच कमेटी गठित कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रेखा ने कहा कि अभी तक विभाग को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें