चिलकाना के दंगल में पहुंचा दिव्यांग राशिद पहलवान। संवाद
चिलकाना। गांव फिरोजाबाद शहशांह अब्दुल्ला पीर के उर्स में चल रहे दंगल में उत्तराखंड के हरिद्वार के खेड़ी शिकोहपुर निवासी पहलवान सलमान ने काला पहलवान काशीपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर कुश्ती जीती।
शुक्रवार को आयोजित दंगल की पहली कुश्ती बंटी पहलवान अपलाना तथा मोहम्मद अली पहलवान सहारनपुर के बीच हुई। इसमें मौहम्मद अली पहलवान ने बंटी पहलवान को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती में सुशील पहलवान अपलाना तथा काला पहलवान मुजफ्फरनगर के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच दिखाए जिसमें आखिर में सुशील भारी पड़ा। अगली कुश्ती राजा पहलवान खेड़ी तथा वकील पहलवान खजूरहेड़ी के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
इसके अलावा दिलशाद पहलवान गुमटी ने इसरार पहलवान बेहट को हराया। दंगल की अगली कुश्ती राशिद पहलवान फैजाबाद तथा मुजाहिद पहलवान सहारनपुर के बीच हुई। इसमें राशिद पहलवान ने जीत हासिल की। अगली कुश्ती सावेज पहलवान बेहट एवं संदीप पहलवान मुजफ्फरनगर के बीच हुई। सावेज पहलवान ने संदीप पहलवान को चित कर वाह वाही लूटी। इस दौरान रेफरी खलीफा मकसूद, बाबूराव, मोहम्मद शहजाद, साजिद आदि रहे।