फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लहराएगा भाजपा का परचम: सत्यपाल

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव की तैयारियों में जुटे और उनका सहयोग करें।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कॉ-ओपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह को पार्टी हाईकमान ने सहारनपुर जिले का प्रभारी बनाया है। प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सत्यपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरा ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। स्वागत करने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाए। जिला पंचायत चुनाव में प्रत्येक वार्ड को जीतने का लक्ष्य लेकर चलें। इसके लिए हमें बूथ स्तर पर काम करना है।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महापौर संजीव वालिया, को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल चौधरी, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, सुखबीर पुंडीर, कृष्ण पुंडीर, पवन संवई, विरेंद्र पुंडीर, राधेश्याम शर्मा, विजेंद्र चौधरी, सोनेंद्र राणा, यशवंत राणा, अजीत राणा, सतपाल चौधरी, खुशीराम कश्यप, संजय राणा, विपिन भारती, विपिन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें