फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1987 से जब्त अवैध हथियारों का जखीरा कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने 1987 से जब्त किए अवैध हथियारों का जखीरे को नष्ट कराया है। इसमें 1300 तमंचे, 2300 कारतूस और 2861 चाकू-छुरी व तलवारें शामिल थीं। इन सभी हथियारों पर जंग लगा हुआ था।
दरअसल, पुलिस ने यह हथियार अलग-अलग मामलों में चेकिंग के दौरान बरामद किए थे। जब पुलिस किसी को पकड़ती है तो उससे बरामद होने वाले हथियार को मालखाने में रख लिया जाता है। जबकि मामला अदालत में चलता है तो अदालत में पुलिस को बरामद हथियार लेकर जाना होता है। दिखाना होता है कि यह हथियार से मिला था।
विज्ञापन

इस तरह एक के बाद एक मालखाने में इनकी संख्या बढ़ती जाती है। अब सदर मालखाने से इन तमंचों को नष्ट किया गया। इसके लिए अदालत से अनुमति ली गई। सभी अवैध हथियार पुलिस ने 1987 से संभालकर रखे हुए थे। अब अदालत के आदेश पर 1987 से वर्ष 2000 तक जितने भी अवैध हथियार पकड़े गए थे, उन सभी को नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2000 के बाद पुलिस ने जो भी हथियार पकड़े और बरामद किए वह सभी अभी तक संभालकर रखे हुए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ अभितेष सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन सालिक राम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें