फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दारुल उलूम को लेकर दिए बयान से छिड़ी बहस, जांच की मांग

Sun, 04 May 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर के देवबंद में पाकिस्तान के जमीयत उलमा-ए-इस्लाम के नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो के बयान ने नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
दारुल उलूम, देवबंद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के जमीयत उलमा-ए-इस्लाम के नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुमरो ने बयान दिया कि यदि जरूरत पड़ी तो हम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़े होकर लड़ेंगे और हिंदुस्तान में घुसकर दारुल उलूम देवबंद में चाय-नाश्ता करेंगे। भाजपा और बजरंग दल ने दारुल उलूम के आतंकी कनेक्शन की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी नेता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने इसे गीदड़ भभकी बताया। कहा कि दारुल उलूम और पाकिस्तान के इस आतंकी का क्या रिश्ता है जो वह अपने बयान में दारुल उलूम का नाम ले रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार को चाहिए कि वह दारुल उलूम और पाकिस्तान के आतंकियों के बीच इन संभावित रिश्तों की जांच कराए। इसमें अगर कोई संबंध मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाए। विकास त्यागी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता मौलाना राशिद महमूद सुमरो के बयान के बाद दारुल उलूम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आना शक पैदा करता है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सीबीआई जांच करानी चाहिए। क्योंकि जब कभी भी देश में कहीं आतंकी हमला हुआ है, तब तब आतंकवाद से देवबंद का नाम जुड़ा मिला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पाकिस्तानी आतंकी की एक वीडियो इसका प्रमाण है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें