गंगोह/अंबेहटा/रामपुर मनिहारान/नानौता (सहारनपुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 को लक्ष्य के रूप में लेते हुए अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
गंगोह नगर में इरफान अली के आवास पर सपा कार्यकर्ता ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 मिशन को गंभीरता से लें और पार्टी की जन स्वीकार्यता बढ़ाते हुए अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर अध्यक्ष हसीब अहमद, फिरदोस अलवी, अजय पंजाबी देवीचंद, हारून शाहिद, राशिद, भूरा, ताजिम आदि रहे।
अंबेहटा में सपा कार्यकर्ता ने केक काटा तथा पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सऊद आलम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। चौ. फैयाज अहमद, रिजवान अहमद, आसिफ रशीद, अनूप कश्यप, हरीश कुमार, बुद्धू, मुनीर, अरुण वर्मा आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में सपा व्यापार सभा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। रवि कुमार विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जुबेर अहमद, सरदार सुमित, विपिन कुमार आदि रहे। वहीं, सपा के जिला सचिव अमन कुमार के नेतृत्व में अखिलेश के जन्म दिवस पर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया।
नानौता में सपा व्यापार सभा के विधानसभा क्षेत्र गंगोह के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र महासचिव बालकिशन सिंघल, ईश्वर दयाल, दीपक मित्तल, ईश्वर शर्मा, चौधरी हकीम नईम, बुद्धू त्यागी, शोभित अग्रवाल, विश्वास राणा पूर्व प्रधान, चौधरी बिलाल पूर्व प्रधान, विवेक अग्रवाल, विनीत, अरविंद सिंघल, आशु कुरैशी, आबाद, गोकर्ण आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।