फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दहाड़े मारकर बहनें बोलीं-भाई हमें तो कुछ बताता

Wed, 21 Jan 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। घटना का पता लगते ही अशोक की बहन पिंकेश और मोना घर पहुंचीं। जिस कमरे में शव थे, उनमें उन्हें नहीं जाने दिया। दहाड़े मारकर पिंकेश और मोना बोली कि भाई ऐसी क्या मजबूरी थी। हमें एक बार समस्या बताता। रोते हुए कई बार दोनों बहनें बेसुध हो गई। पानी पिलाया गया। जब पांचों शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तब दोनों बहनें जोर-जोर से दहाड़ने लगीं।
विज्ञापन

दोनों के मोबाइल से खुलेगा वारदात का राज
पुलिस ने घटनास्थल से एक-एक साक्ष्य को एकत्रित किया, ताकि जांच में कोई परेशानी न हो। अशोक व उसकी पत्नी अंकिता के मोबाइलों को कब्जे में लिया है। अब पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल खंगालेंगी। दोनों के मोबाइल पर आखिरी कॉल किसने और कब की थी। मोबाइल से ही वारदात का राज खुलेगा। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
संग्रह अमीन अशोक राठी को लेकर हुए घटनाक्रम का पता चला है। वह किसी बात को लेकर परेशान या दबाव में थे, इसकी कोई जानकारी कभी भी सामने नहीं आई। यह बेहद दुखद घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नकुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें