फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मतदाताओं की खामोशी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के दौरान वोट डालने आए मतदाताओं ने चुप्पी साधे रखी। मतदान केंद्रों के पास प्रमुख राजनीतिक दलों के बस्ते भी लगे हुए थे। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश करते दिखे, लेकिन मतदाताओं ने गोलमोल जवाब दिया। किसी को जाहिर नहीं होने दिया कि वोट किसे दिया। इससे प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहे, जिनका भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। प्रमुख राजनीतिक दलों से भाजपा से राघव लखनपाल शर्मा, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के इमरान मसूद और बसपा से माजिद अली चुनाव लड़े हैं। मतदान केंद्रों के आसपास प्रत्याशियों के बस्ते भी लगे हुए थे, जहां प्रत्याशी के समर्थक बैठकर मतदाताओं की पर्ची बनाने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे थे। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि व समर्थक भी लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। बस्तों पर जाकर मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की, लेकिन मतदाता चुप्पी साधे रहे।

चर्चाएं होती रहीं, पहले ही कर लिया था तय
मतदान करने के बाद महानगर में जगह-जगह लोग प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर चर्चा करते नजर आए, लेकिन आपस में भी लोगों ने एक-दूसरे को जाहिर नहीं होने दिया कि किसे वोट दिया है। वहीं, परिवार पहले से ही तय करके निकले थे कि किस प्रत्याशी को वोट करना है। उनकी चुप्पी को लेकर प्रत्याशियों के अलावा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों में भी बेचैनी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें