फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं तक के स्कूल मंगलवार तक बंद

Sun, 08 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी शफकत कमाल ने ठंड को देखते हुए कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में मंगलवार तक अवकाश घोषित कर दिया है। शनिवार को बरसात के बाद तेजी से बढ़ी ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों में अवकाश का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि जनपद के ज्यादातर सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बैठने और ठंड से बचे रहने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को जान हथेली पर रखकर विद्यालय भेज रहे थे। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में मंगलवार तक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में कोई भी विद्यालय खुला नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों को छुट्टी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें