फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी पाठ से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
गुरू सिंह सभा गुरूद्वार पर गुरू नानक सिंह के प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन करते रागी जत्थे दर्शन करत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गुरुबाणी पाठ से संगत को किया निहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्घाभाव से मनाया गया। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से गांधी पार्क में पंडाल लगाकर कार्यक्रम नहीं हुआ, लेकिन गुरुद्वारे में गुरबाणी पाठ से संगत निहाल हो गई।
सोमवार को गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह सात से दोपहर दो बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली गई। श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह ने शब्द कीर्तन किया। साथ ही कुलदीप सिंह, हैडग्रंथी वीर सिंह, ग्रंथी जतिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह ने गुरुबाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। समापन पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसके पश्चात लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हरेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार भूपेंद्र सिंह, आईपी सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, गुरप्रीत सिंह बग्गा, प्रमिंद्र सिंह सोनी, तजिंद्र सिंह डंग, अमनदीप सिंह मदान, डाक्टर चरणजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, दलजीत सिह, गोलडी, रिंकी कोहली, दीदार सिंह सेठी, बलबीर सिंह धीर, डाक्टर स्वर्णजीत सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कंपनी बाग में राधा कुुंज मोर्निंग परिवार की ओर से शब्द कीर्तन का आयोजन किया। इसके पश्चात लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान भगीरथ सिंह, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, जसबीर सिंह बजाज, मुरली खन्ना, अमन तनेजा, प्रवीण आहुजा, गुलशन अनेजा, विनोद राठी, मोनू ग्रोवर, सुरेश अरोड़ा, विनीत चुघ, सुनील, विजय, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें