फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निर्माणाधीन छत गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की जान गई

Fri, 30 Jan 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर के गांव कपूरपुर रुपड़ी में निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई। छत पर काम कर रहे मजदूर नितिन मलबे में दब गया। लोगों ने मलबे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ईगरी कलां गांव निवासी नितिन (21) थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कपूरपुर रुपड़ी में मजदूरी करने गया था। छत पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन छत भरभराकर गिर गई। मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। नितिन मलबे में दब गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों और लोगों ने मलबा हटाकर उसे निकालने का कोशिश की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव को देखते हुए बैठक की। बसपा जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु, आसपा जिलाध्यक्ष सचिन खुराना और भीम आर्मी जय भीम जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार को शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
नितिन की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ पड़ा। क्योंकि, परिवार में नितिन ही कमाने वाला था। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें