फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भारी बारिश से देवबंद के कई मोहल्लों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मंगलवार रात से हो रही बारिश के कारण नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं निचले क्षेत्रों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। इससे लोगों को बाहर आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बारिश बुधवार को भी दिनभर जारी रही। इसके चलते मोहल्ला बड़जियाउल्हक, मदनी गेट, वक्फ दारुल उलूम, नेचलगढ़, लहसवाड़ा, रविदास मार्ग, रेलवे रोड, पठानपुरा और बेरियान आदि में लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगरपालिका के सफाई व्यवस्था के दावे भी खोखले दिखाई पड़े। लोग रुक-रुककर अपने घरों से पानी निकालते रहे। वहीं, तलहेड़ी चुंगी स्थित शहीद की गोहर पर स्थित मदनी कॉलोनी में भी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि अभी पहली बारिश का पानी खेतों से सूख नहीं और अब दोबारा खेतों में पानी भर गया है। जलभराव से ज्वार, बाजरा आदि खराब होने लगे हैं। त्रिवेणी चीनी मिल में पिछले 15 घंटे में 200 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। प्रयोगशाला प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक 1460 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं वर्ष 2022 में जनवरी से अगस्त तक 780 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि खेतों में अधिक पानी जमा होने से गन्ने की मिठास, उसकी ग्रोथ पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें