फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवाबगंज से जेल चुंगी तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग नवाबगंज चौक से जेल चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण कराएगा। इसके लिए सड़क पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगा दिए गए हैं। मार्च के पहले सप्ताह में काम शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

नवाबगंज चौक से कंपनी बाग की दीवार तक करीब 200 मीटर की सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण है, जिस पर लोगों ने दुकानें बढ़ाई हुई हैं। इसकी वजह से नवाबगंज चौक पर मार्ग संकरा है और भारी वाहनों के निकलने की वजह से जाम रहता है। चूंकि यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है। ऐसे में जनता लगातार लोक निर्माण विभाग से सड़क के चौड़ीकरण की मांग करती रही है। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगा दिए हैं। इसके बाद दोनों साइड से करीब चार से पांच फीट तक अतिक्रमण हटना तय है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम रहता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण होना है, जिसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें