फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव से पहले हंगामा

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रायवाला कपड़ा मार्केट में  चुनाव को लेकर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी
विज्ञापन
सहारनपुर। रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान प्रक्रिया को लेकर हुई कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। इसके बाद एक पक्ष से जुड़े व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथापाई करने का भी आरोप लगाया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही। मतदान को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान प्रक्रिया को लेकर कहासुनी हो गई।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंतरिक्ष अरोड़ा ने आरोप लगाया कि दूसरा ग्रुप उन लोगों के भी वोट डलवाना चाहता है, जो रायवाला से दुकान बेचकर चले गए हैं या उनकी दुकानें बिक गई हैं। उनका कहना था कि वोट आधार कार्ड से डलवाए जाएं। इससे फर्जी वोट डलने पर अंकुश लग सके। मतदान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होना चाहिए। उन्होंने अपने साथ हाथापाई होने का भी आरोप लगाया। उधर, दूसरे ग्रुप की ओर से महामंत्री पद के दावेदार संजय अरोड़ा का कहना है कि नई वोटर लिस्ट वर्ष 2021 में बनी थी, इसमें 876 वोट हैं।
वह इस वोटर लिस्ट के आधार पर मतदान कराना चाहते हैं।
इन मुद्दों को लेकर दोनों पक्षों में हुई गर्मागर्मी तीखी नोकझाेंक में बदल गई। इसके बाद अंतरिक्ष अरोड़ा के समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस बीच मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच मतदान पर सहमति बनाने को लेकर वार्ता चल रही थी। दरअसल, रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अंतरिक्ष अरोड़ा और अजय कालड़ा के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री पद के लिए राजकुमार सेतिया और संजय अरोड़ा आमने सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन बंसल और दीपक सचदेवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। महेंद्र धमीजा सहित अन्य चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें