फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने की पार्क की भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
लिकाना में पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
राजस्व टीम ने की पार्क की भूमि की पैमाइश
विज्ञापन

चिलकाना। नगर पंचायत ने पार्क की भूमि को एक व्यक्ति द्वारा अपनी बताने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पार्क की पैमाइश कराई है।
सोमवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पार्क की भूमि की पैमाइश कराने के लिए पहुंची। टीम ने जरीब डाल कर सुल्तानपुर के श्मशान घाट से लेकर पार्क तक की भूमि की पैमाइश की।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने बताया कि पैमाइश का कार्य पूरा हो गया है। इसका विवरण उप जिलाधिकारी सदर को सौंप दिया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन अकबर कुरैशी, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा, लेखपाल प्रदीप गुप्ता, अजय कुमार जैन, सुंदर सिंह चौहान, मो.ईनाम तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी जीतेंद्र राणा ने बताया कि कस्बे में दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत पार्क का निर्माण चल रहा है। कस्बे के ही एक व्यक्ति ने पार्क की भूमि को अपनी भूमि बताकर अवरोध खड़ा कर दिया था। इसके बाद उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर भूमि की पैमाइश की गई है। उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर पार्क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें