फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाएं आने का कारण पाप का बढ़ना : राजराजेश्वराश्रम महाराज

Tue, 16 Sep 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चौंदाहेड़ी गांव में जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज का स्वागत करते पूर्व एमएलसी चौधर
विज्ञापन
देवबंद। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का सोमवार को चौंदाहेड़ी गांव में आगमन के दौरान ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि इस बार देश के कई राज्यों में आपदाएं आई हैं। आपदा आने का कारण पाप का बढ़ना है। अगर पाप बढ़ेगा तो आपदाएं जरूर आएंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह के आवास पर कार्यक्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पाप मीठा होता है, लेकिन उसका परिणाम कड़वा होता है। वहीं, इसके विपरीत पुण्य कड़वा होता है, लेकिन उसका फल मीठा होता है। उन्होंने कहा कि जहां पर अमान्य लोगों का मान होगा वहां भी आपदाएं आती हैं। अगर देश में सुख शांति चाहते हैं तो पुण्य कार्य करें और धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
उन्होंने कहा कि लोगों को कभी भी एक दूसरे से द्वेष भी नहीं करनी चाहिए। सिर्फ अच्छे कर्म किया जाए फल की इच्छा न करें। फल तो कर्म के आधार पर ही मिलेगा। इस मौके पर चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी दीपक पंवार, चौधरी नवाब सिंह, चौधरी महक सिंह, चौधरी रफल सिंह, चौधरी सुरेंद्र प्रधान, चौधरी ओमपाल सिंह व जयवीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें