फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती रहे कम, बूंदाबांदी ने फेरा अरमानों पर पानी

विज्ञापन
कल्लि रोड़ पर शादी के चलते आयी बारात वेंकट हॉल के बाहर खड़ी दूल्हे की गाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बराती रहे कम, बूंदाबांदी ने फेरा अरमानों पर पानी
विज्ञापन

सहारनपुर। बंदिशों के कारण अधिकतर शादियों में बरातियों से लेकर अन्य मेहमान कम रहे, लेकिन बैंडबाजा जरूर बजता रहा। शहर के दिल्ली रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड और देहरादून के होटलों और बैंक्वेट हालों में शादियों के आयोजन सबसे अधिक रहे। इन पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमें रात में गश्त लगाती रहीं। हालांकि किसी आयोजन में कोविड नियमों के उल्लंघन पर चालान की जानकारी नहीं मिली। कुछ आयोजकों में पुलिस टीमों के पहुंचने और चालान का डर बना रहा और वे समारोह के दौरान बेचैनी की हालत में रहे।
कुछ जगह बेपरवाह नजर आए लोग
रात में दिल्ली रोड पर एक समारोह में मेहमानों की संख्या काफी थी। कोरोना का डर भी नजर नहीं आया। अधिकतर मेहमानों के चेहरे पर मास्क नहीं था। एक अन्य समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हा बग्गी में बैठा था, मगर मास्क नहीं लगा रखा था। रिश्तेदार भी ऐसी ही हालत में रहे।
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने भी बढ़ाई परेशानी
रात में बूंदाबांदी के कारण भी शादियों के आयोजकों को परेशानी हुई। इसके चलते घुड़चढ़ी जैसी रस्मों में देरी हुई। वहीं, बैंडबाजों और बग्गी वालों के लिए इंतजार बढ़ गया।
कुछ आयोजकों ने नियमों का भी तोड़ निकाला
कुछ आयोजकों ने मेहमानों को 40-50 के ग्रुप में आने की सलाह दी थी ताकि उनकी संख्या 100 से अधिक नजर न आए। एक आयोजक ने बताया कि कार्ड देने के बाद मेहमानों को एक साथ कैसे मना करते, इसलिए यह करना पड़ा।
विज्ञापन

निगरानी रही, चालान नहीं हुए : सोनी
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शादियों के आयोजनों पर पूरी निगरानी रही। गाइडलाइन के उल्लंघन का मामला सामने नहीं आने की वजह से शादी समारोह के आयोजकों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें