फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से घाड़ की नदियाें में आया पानी का सैलाब

विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में मां के दर्शनों को पैदल जाते श्रद्धालु। श्रोत-श्रद्धालु
विज्ञापन
शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में रात्रि में हुई बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की कई नदियां रात्रि में उफान पर रहीं। हालांकि सुबह होने तक पानी सामान्य हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार रात मैदानी क्षेत्र में 10 बजे अचानक काली घटा छा गई और तेज बारिश होने लगी और पूरी रात बारिश होती रही। घाड़ क्षेत्र की नौगांवा एवं शाहपुर गाड़ा नदी में पानी का तेज उफान आ गया। गांव नौगांवा में बेलका माफी की तरफ से आने वाले रास्ते से नदी के रास्ते से प्रवेश होता है।रात्रि में लेट आने वाले ग्रामीणों ने बताया कि नदी का बहाव तेज था, जिसके चलते वह नदी पार नहीं कर पाए। गांव में आने के लिए दूसरे पुल के रास्ते से ही गांव में आ सके।
वहीं शाहपुर गाड़ा रपटे पर आने जाने वाले राहगीर भी पानी का तेज बहाव होने के चलते दूसरे रास्ते बेहट से अपने गंतव्य को पहुंच पाए। इसके अलावा सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी की नदी(खोल) में पानी न आने से श्रद्धालुओं का रास्ता बाधित नहीं हुआ। श्रद्धालु मां के दर्शनों को आते जाते रहे। मंगलवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भी श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन कर देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्तों ने सर्वप्रथम भूरादेव और उसके बाद मां भगवती के दर्शन किए। इसके अलावा भक्तों ने साकेश्वर मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी मत्था टेककर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें