फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध पीओ डूडा ने दी तहरीर

Sat, 18 Apr 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीएम आवास योजना शहरी में फर्जीवाड़ा करने के तीन आरोपियों के खिलाफ डूडा के परियोजना अधिकारी/डिप्टी कलक्टर विकास कुमार पांडेय की ओर से कोतवाली देहात में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार सरसावा के गांव कलरी निवासी अनिरुद्ध पुत्र लीलू ने शिकायत की थी कि पिंजौरा निवासी पीयूष वावरिया पुत्र सुभाष ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत उनका फर्जी फार्म भरवाकर फर्जी मैपिंग कराई तथा पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त की। उनकी शिकायत पर प्रकरण की जांच की गई। इसमें पता चला कि अनिरुद्ध द्वारा 2023 में हसनपुर मजरा ताहरपुर में 80 गज का प्लॉट खरीदा गया। इसके बाद खुद को नगर निगम क्षेत्र का निवासी बताते हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी 1.0 के लिए आवेदन किया गया। आठ अगस्त 2025 को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि आई।
इनमें से 45 हजार रुपये पीयूष द्वारा स्थानांतरित कर लिए गए। दूसरी किस्त पांच नजवरी 2026 को 1.50 लाख रुपये आई। आरोप है कि नामित सर्वेयर निशांत कुमार द्वारा तथाकथित निर्माण व निर्मित मकान की जियो टैगिंग की गई। जांच में तीनों की मिलीभगत सामने आई है। ऐसे में परियोजना अधिकारी ने तीनों के विरुद्ध कोतवाली देहात में तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें