सहारनपुर। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में जिन विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्र चयनित हुए हैं। ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को 19 अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। जनपद में ऐसे 15 शिक्षक और शिक्षिकाएं हैं।
जो शिक्षक सम्मानित होने हैं। उनमें जेवी इंटर कॉलेज राजपुर देवबंद के मोहम्मद जावेद, आदर्श जूनियर हाई स्कूल रणदेवी साढौली के शेखर पंवार, जनता इंटर कॉलेज झबीरण के सुंदरपाल, गुरु नानक कनया जूनियर हाईस्कूल नानौता की सोनिया, पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय दल्हेड़ी कंपोजिट के नीरज कुमार मौर्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरौल की सोमलता जावला शामिल हैं।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय शकलापुरी की अनु रवि, पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर की रेखा सैनी, एमएएम इंटर कॉलेज सहारनपुर के सुमित साहनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर के अशोक कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय घोटड़ा मर्ज की प्रियादीप खैवाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाकादेवी के मोहम्मद नायाब, उच्च प्राथमिक विद्यालय साढौली हरिया की दिव्या वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवाली के मुकेश कुमार और उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्लरपुर के हर्षित कुमार शामिल हैं। सम्मान समारोह 19 अप्रैल को लखनऊ के रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे के बीच होगा।