गंगोह कोतवाली में का रैली का शुभारंभ करते हैं एसडीएम और सीओ
- फोटो : SAHARANPUR
महिला सशिक्तकरण के बिना संभव नहीं है देश की उन्नति
गंगोह/ चिलकाना। मिशन शक्ति के तहत गंगोह और चिलकाना में जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। गंगोह कोतवाली में छात्राओं एवं महिलाओं के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। रैली को एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल एवं गंगोह सीओ चोब सिंह ने झंडी दिखाई। रैली मेटाडोर स्टैंड, सर्राफा बाजार, शिव चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों से होती हुई कोतवाली में संपन्न हुई।
एसडीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही देश की उन्नति में सहायक है और देश को आगे ले जा सकता है। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा और अपराध निरीक्षक विपिन मौर्य सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। चिलकाना की रैली में नव जनोदय इंटर कालेज की छात्राओं तथा अन्य महिलाओं ने हिस्सेदारी की। इसका शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक जसलीन कौर, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा तथा इंस्पेक्टर बीएस वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। रैली नगर पंचायत से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। जसलीन कौर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर रोक लगाना तथा उन्हें जागरूक करना है। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं की भाषण, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी, मोहम्मद हुसैन, अभिषेक जैन सुमन शर्मा, चंचल, मनोज सैनी, बिजेंद्र, प्रवेश सैनी, नलनीश आदि थे।