फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शब्बीरपुर में तय रूट पर नहीं निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव। गांव शब्बीरपुर में पुराने रास्ते से ही संत रविदास जयंती शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़े अनुसूचित समाज के लोगों ने किसी अन्य रूट से शोभायात्रा निकालने से साफ इंकार कर दिया। प्रशासन ने पुराने रास्ते से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।
अधिकारियों के समझाने पर भी आयोजक नहीं माने और आखिर में देर शाम शोभायात्रा निकालने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

n घंटों तक चली अधिकारियों और आयोजकों के बीच वार्ता : प्रशासन की तरफ से नए रूट पर मंगलवार को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। दोपहर के समय अनुसूचित समाज के लोगों ने कहा कि पुराने रूट से शोभायात्रा न निकलने देना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।
इसलिए या तो पुराने रूट से यात्रा निकालने दी जाए या फिर वह आयोजन ही नहीं करेंगे। पता चलते ही एसपी देहात सागर जैन, एडीएम-एफ रजनीश मिश्रा, एसडीएम रामपुर मनिहारान युवराज सिंह भी वहां पहुंच गए। अधिकारियों और समाज के लोगों के बीच कई घंटों तक बातचीत का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा आयोजक ग्राम प्रधान शिवकुमार, सुदेश, अग्निभास्कर, पलटू व फकीरचंद आदि ने पुराने मार्ग से ही यात्रा निकालने की बात कही। देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला तो शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारी भी वापस लौट गए, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल और एक कंपनी पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें